{"_id":"5c38d35cbdec22734e3ea497","slug":"21547227996-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी के चिकित्सा शिविर में 100 मरीजों की जांच हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी के चिकित्सा शिविर में 100 मरीजों की जांच हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। छमनियांचौड़ स्थित आईटीबीपी की 36 वीं वाहिनी की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क चिकित्सा शिविरों की कड़ी शुरू कर दी है। इसके तहत वाहिनी की ओर से शुक्रवार को विकास खंड लोहाघाट के खूना बोरा गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 100 से अधिक लोगों की जांच की गई।
आईटीबीपी के कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव के दिशा निर्देशन में वाहिनी के डॉ. मोहित गुप्ता चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि शिविर में अधिकतर रोगी जोड़ों के दर्द, सर्दी, जुकाम, स्वांस, मौसमी बुखार के पाए गए।
डॉ. गुप्ता ने लोगों को खानपान पर विशेष ध्यान देने, बासी भोजन न करने, खाने से पहले साबुन से हाथ धोने, खुले में शौच न करने, ठंड से बचाव करने आदि की सलाह दी। वाहिनी के फार्मासिस्ट एएसआई महेश अधिकारी, सुनील कापड़ी, कुमार मनी आदि ने दवाएं बांटीं।
विज्ञापन
शिविर के संचालन में ललित सिंह बोरा, वाहिनी से सेवानिवृत्त जवान खीम सिंह बोरा, छत्तर सिंह बोहरा आदि ने सहयोग किया।