{"_id":"5bc37b0ebdec226988375801","slug":"21539537678-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैराक जवानों ने पिता-पुत्र को शारदा में डूबने से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैराक जवानों ने पिता-पुत्र को शारदा में डूबने से बचाया
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। शारदा में स्नान करते वक्त डूब रहे रामनगर बाराबंकी निवासी विनय प्रताप (35) और उनके पुत्र अभय कुमार (10) को जल पुलिस के तैराक जवानों ने बचा लिया। मां पूर्णागिरि के दर्शन को आए यह दोनों पिता-पुत्र रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे शारदा घाट पर स्नान कर रहे थे।
इसी बीच अभय कुमार नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। बेटे को डूबता देख पिता विनय प्रताप ने उसे बचाने की कोशिश की तो वह भी तेज बहाव की चपेट में आ गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर घाट पर तैनात जल पुलिस के तैराक जवान रविंद्र कुमार उर्फ पहलवान एवं राकेश गिरि ने नदी में छलांग लगाकर करीब बीस मीटर तक बह चुके पिता-पुत्र को डूबने से बचा लिया। विनय प्रताप ने जल पुलिस के तैराक जवानों का आभार जताया।