{"_id":"5b3a70414f1c1be6568b45dd","slug":"21530556481-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल खुले, वर्षा से कम रही छात्र संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल खुले, वर्षा से कम रही छात्र संख्या
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। ग्रीष्म अवकाश के बाद सोमवार से विद्यालय खुल गए है। उत्साह के साथ बच्चे स्कूल आते-जाते नजर आए, लेकिन तड़के से जारी मूसलाधार बारिश के कारण विद्यालयों में छात्र संख्या कम रही। विशेषकर सरकारी विद्यालयों में काफी बच्चे अनुपस्थित रहे।
मानसून की दस्तक से हालांकि पहलेे दिन बच्चों को गर्मी से भले ही न जूझना पड़ा हो, लेकिन मूसलाधार बारिश से बच्चों को रास्तों में जलभराव व कीचड़ की समस्या का सामना करना पड़ा। कई स्कूलों के प्रांगण में कीचड़ सेे भी छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या अनुराधा दुबे ने बताया कि ग्रीष्म अवकाश के बाद स्कूल खुलने पर बच्चे उत्साह के साथ विद्यालय पहुंचे, लेकिन बारिश के कारण छात्राओं की संख्या कम रही।
विज्ञापन
अलबत्ता निजी विद्यालयों में सरकारी विद्यालयों की अपेक्षा बच्चों के स्कूल आने का ग्राफ अधिक रहा। एबीसी अल्मा मैटर स्कूल की प्रधानाचार्या लक्ष्मी तड़ागी और एमडीएम स्कूल की प्रधानाध्यापिका सुनीता चंद के मुताबिक उनके विद्यालय में एक-दो को छोड़कर अन्य सभी बच्चे स्कूल पहुंचे।