{"_id":"5b391a124f1c1b64068b93b1","slug":"21530468882-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम में तैनात कर्मचारियों ने दिखाए तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम में तैनात कर्मचारियों ने दिखाए तेवर
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में तैनात संविदा कर्मचारियों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कर्मचारियों को श्रम कानूनों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस कारण से कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। रविवार को गोरलचौड़ मैदान में हुई बैठक में कर्मचारियों ने सरकार से श्रम कानूून लागू करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि वे सरकार की तमाम बड़ी योजनाओं आयुष्मान भारत, टीकाकरण, मातृ और शिशु स्वास्थ्य, टीवी और गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम को अंजाम तक पहुंचा रहे हैं लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। उनका कहना था जिले में तैनात 110 कर्मचारियों को पीएफ और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई) का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे कर्मचारियों में निराशा है। उन्होंने समान कार्य के लिए समान वेतन देने की भी मांग की। वहां गौरव पांडेय, नरेंद्र सिंह, दीपक बोरा, राकेश पंत, दिनेश थ्वाल, कमल बुंगला, हरीश पांडेय, हेम बहुगुणा, दीपक जोशी, आनंद मौनी, विनोद जोशी आदि थे।