फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नाचते-गाते मां पूर्णागिरि धाम पहुंच रहे श्रद्धालु

नाचते-गाते मां पूर्णागिरि धाम पहुंच रहे श्रद्धालु

Fri, 25 May 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
नाचते-गाते मां पूर्णागिरि धाम पहुंच रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
मां श्री पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को करीब बीस हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेका। शाम के वक्त कुछ देर आए अंधड़ से जहां श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ी, वहीं हल्की बारिश ने गर्मी से राहत भी दी। अलबत्ता मेले के चलते समूचे क्षेत्र में खासी चहल-पहल बनी है।

पूर्णागिरि मेला 15 जून तक चलेगा। मेले में पिछले पांच दिनों से श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई है। पीलीभीत, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, बिजनौर, कासगंज, लखनऊ, हरदोई, गोंडा, बहराइच आदि जगहों से हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ मां के दरबार में पहुंच रही है। पीलीभीत के श्रद्धालुओं का एक पैदल जत्था देवी मां के डोले के साथ आकर्षक झांकी लेकर पहुंचा। इधर बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक आए अंधड़ से कुछ देर श्रद्धालुओं को परेशानी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन



रेलवे स्टेशन में जमीन पर विश्राम करने को विवश यात्री
रेलवे विभाग किराए में मेला शुल्क तो वसूल रहा है, लेकिन स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधाओं की ओर उसका कोई ध्यान नहीं है। गंदगी फैली होने के साथ ही विश्राम की समुचित व्यवस्था न होने से श्रद्धालु रेलवे स्टेशन परिसर में जमीन पर बैठने और लेटने को विवश हैं। मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए इन दिनों ट्रेन से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही हो रही हैं, इससे रेलवे की आय भी बढ़ी है। स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी के मुताबिक स्टेशन परिसर में सफाई की व्यवस्था ठेके में दी गई है। भीड़ अधिक होने पर दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed