{"_id":"5a8474424f1c1b3c718b4d16","slug":"21518629954-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से वितरित होंगी बोर्ड की उतर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से वितरित होंगी बोर्ड की उतर पुस्तिकाएं
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद रामनगर से बोर्ड परीक्षा की सादी उत्तर पुस्तिकाएं जिला वितरण केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट में पहुंच गई है। जिनका वितरण 16 फरवरी से शुरू होगा। प्रधानाचार्य एचएन जोशी और जिला वितरण प्रभारी श्याम चौबे ने बताया कि हाईस्कूल और इंटर की सादी अ और ब उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण 16 फरवरी सुबह 10.30 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक किया जागा।
परीक्षा प्रभारी को ही केंद्र के संख्या सूचक वितरण प्रपत्र एवं प्रधानाचार्य के मांगपत्र के आधार पर उत्तर पुस्तिकाएं सौंपी जाएंगी। मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित ने उत्तर पुस्तिका वितरण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी केंद्र प्रभारियों से अनिवार्य रूप से 25 फरवरी तक उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त करने के निर्देश दिए।