फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   अब बैंकों में ही बनाए जा सकेंगे नए आधार कार्ड

अब बैंकों में ही बनाए जा सकेंगे नए आधार कार्ड

Wed, 14 Feb 2018 11:01 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
अब बैंकों में ही बनाए जा सकेंगे नए आधार कार्ड

विज्ञापन

चंपावत। जिले में अब आधार कार्ड विभिन्न बैंकों में ही बनाए जा सकेंगे। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से आधार कार्ड बनाने के लिए पूर्व में खोले गए ई-डिस्ट्रिक और कॉमन सर्विस सेंटरों (सीएससी) के अनुबंध की समय सीमा खत्म होने के कारण अब उच्च स्तर से बैंकों के जरिए ही नए आधार कार्ड बनाए जाने के मसौदे को मंजूरी प्रदान कर दी गई है।

इस संबंध में जल्द ही बैंकों और सीएससी के बीच आपसी करार की प्रक्रिया के बाद बैंक शाखाओं में नए आधार कार्ड के लिए बायोमेट्रिक पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक कुलदीप भंडारी ने बताया कि जिले में 142 ई-डिस्ट्रिक केंद्रों के साथ ही 205 सीएससी में लाइसेंस अनुबंध की समय सीमा खत्म होने तथा अनुबंध नवीनीकरण नहीं होने की वजह से आधार कार्ड बनाए जाने का कार्य बंद पड़ा हुआ है। उनका कहना है कि अब नए आधार कार्ड बनाने का कार्य बैंक शाखाओं के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में कॉमन सर्विस सेंटर और बैंकों के बीच अनुबंध की कार्रवाई पूरी हो गई है। जल्द ही विभिन्न बैंक शाखाओं में नए आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बैंक शाखाओं में आधार कार्ड बनाने के लिए स्थायी प्रकोष्ठ की स्थापना की जाएगी। जिसमें पर्याप्त कर्मचारी और सभी जरूरी उपकरण शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले चरण में पांच बैंकों में बनेंगे आधार कार्ड
चंपावत। जिले में बैंक शाखाओं के माध्यम से आधार कार्ड बनाए जाने की योजना के पहले चरण में पांच बैंक शाखाओं को शामिल किया गया है। सीएससी जिला प्रबंधक कुलदीप भंडारी का कहना है कि पहले चरण में चंपावत में भारतीय स्टेट बैंक, सिंडीकेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, ग्रामीण बैंक और लोहाघाट ग्रामीण बैंक की शाखाओं में आधार कार्ड बनाए जाएंगे।


छात्रों को बैंक खाता खुलवाने में होगी आसानी
चंपावत। जिला लीड बैंक अधिकारी एएस रावत के अनुसार बैंक शाखाओं में नए आधार कार्ड बनाए जाने से छात्रों और महिलाओं के साथ ही अन्य लाभार्थियों को बैंक खाता खुलवाने में भी आसानी होगी। एक ही छत के नीचे आधार कार्ड और बैंक खाते खोले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed