{"_id":"5a5e31464f1c1b87268b4c77","slug":"21516122438-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेज में एमएससी संकाय खोला जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेज में एमएससी संकाय खोला जाए
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत विकास एवं संघर्ष समिति ने जिले की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर मोटर स्टेशन में मंगलवार को धरना, प्रदर्शन किया। समिति सदस्यों ने नारेबाजी कर जिला मुख्यालय के डिग्री कॉलेज में नए शिक्षा सत्र से एमएससी विषयों की मांग प्रमुखता से उठाई। समिति 13 सूत्री मांगों को लेकर प्रत्येक मंगलवार को मोटर स्टेशन में धरना, प्रदर्शन करती है।
संघर्ष समिति की ओर से डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन भी भेजा गया। इसमें जिला मुख्यालय में एआरटीओ कार्यालय की स्थापना, चंपावत-ढकना-धामीसौन-खेतीखान, सैदोलाबोरा-ललुवापानी लिंक, नरसिंह डांडा-गुरौली मोटर मार्गों की स्वीकृति, खेल स्टेडियम, सीवर लाइन का निर्माण, चंपावत आईटीआई में नए व्यावसायिक ट्रेड संचालन, निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज के लिए भवन, पदों की स्वीकृति, प्रस्तावित जेल की भूमि को अन्यत्र स्थानांतरित करने, आधार कार्ड बनाने के केंद्र संचालन, नगर पालिका में गोचर की जमीन का सरकारी उपयोग करने आदि मांगों को उठाया गया। धरना देने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष नाथ सिंह बोहरा, पूर्व कमांडर त्रिलोक सिंह बोहरा, हरेंद्र बोहरा, नारायण राम, बसंत तड़ागी, हरीश चौधरी, दिलीप मेहता, सुनील गड़कोटी, भूपेंद्र माहरा, रमेश सिंह मनराल, हरीश जोशी आदि थे।
चंपावत विकास एवं संघर्ष समिति ने एक दिनी धरना दिया
डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन