{"_id":"5a5b92fa4f1c1b74268b4608","slug":"21515950842-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन 213 चालकों का नेत्र परीक्षण हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन 213 चालकों का नेत्र परीक्षण हुआ
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल और सीओ पीएस कफलिया के निर्देशन में दूसरे दिन रविवार को लगे नेत्र शिविर में तीन चालक कलर ब्लाइंड (वर्णांधता) से ग्रस्त पाए गए। जिला अस्पताल से पहुंचे डॉ.आरपी खंडूरी, डॉ.उदयशंकर और संतोष कुमार ने चालकों का नेत्र परीक्षण किया। नेत्र परीक्षण में अयोग्य पाए गए 28 चालकों को जिला अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी गई है।
सीओ प्रयाग सिंह कफलिया का कहना है कि समय-समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाना जरूरी है। इससे चालकों के स्वास्थ्य और फिटनेस की जानकारी मिल सकेगी। अयोग्य चालकों को चिह्नित कर इलाज कराया जाएगा। इससे सड़क दुर्घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लग पाएगा। इस मौके पर कोतवाल सलाउद्दीन खान, टीएसआई ज्योति प्रकाश, सुरेंद्र गुंज्याल, मदन रामकृष्ण सिंह आदि मौजूद थे।