{"_id":"5a3e90214f1c1b3c3d8bf894","slug":"21514049569-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद के खेद जताने पर पालिका कर्मी काम पर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद के खेद जताने पर पालिका कर्मी काम पर लौटे
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सभासद की ओर से लिखित माफी मांगने के बाद नगर पालिका के कर्मचारी शनिवार को काम पर लौट आए हैं। आरोप था कि खुले में शौच करने वालों पर कार्रवाई के विरोध में सभासद राजेंद्र रजवार ने ईओ और पालिका के अन्य कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किया था। इस पर पालिका कर्मियों ने शुक्रवार से कार्य बहिष्कार कर दिया था। शनिवार को वे दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार पर रहे थे तो सीओ आरएस रौतेला एवं कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने सभासद और कर्मचारियों से वार्ता कर मामले को शांत कराया। पालिका कर्मियों की मांग पर सभासद द्वारा लिखित रूप से खेद व्यक्त करने पर कर्मचारी काम पर लौट आए। इस दौरान उत्तराखंड स्वच्छकार कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अशोक कुमार, मंत्री राकेश वाल्मीकि, उपाध्यक्ष राकेश वाल्मीकि, चंदन, विनोद बिष्ट, कैलाश पटवाल, अनुराधा देवी, प्रियंका रैकवाल आदि मौजूद थे।