{"_id":"59a99a294f1c1bf6278b4cc8","slug":"21504287273-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगलों में कांबिंग को पुलिस संयुक्त टीम रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगलों में कांबिंग को पुलिस संयुक्त टीम रवाना
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
अनजान, संदिग्ध और अपराधियों का पता लगाने के लिए क्षेत्र के पश्चिमी छोर पर पुलिस की संयुक्त टीम कांबिंग के लिए रवाना हो गई है। एलआईयू इंस्पेक्टर अमर सिंह गुंज्याल के नेतृत्व में पुलिस दल कुछ दिनों तक जंगलों में कांबिंग करेगी।
31 जुलाई को क्षेत्र के पश्चिमी छोर के जंगल में लिंगुड़ा बीनने गई चंदनी, भजनपुर, बनबसा की कुछ महिलाओं ने चार अपरिचित और संदिग्ध प्रतीत होने वाले लोगों के संबंध में पूर्व सैनिक कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद को जानकारी दी। उनकी सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने पुलिस दल के साथ मामले की छानबीन की। पता चला कि जिस क्षेत्र में संदिग्ध बताए गए, वह क्षेत्र पूर्वी तराई वन प्रभाग खटीमा का किलपुरा रेंज है, जो खटीमा कोतवाली के अंतर्गत है। एक महिला ने चार व्यक्तियों के देखे जाने की बात बताई। उसने कहा कि एक व्यक्ति ने उसे इशारे से वहां से जाने को कहा था, लेकिन किसी भी अन्य महिला ने कोई भी व्यक्ति को देखने और उनके पास हथियारों के होने की पुष्टि नहीं की थी।
बावजूद इसके जंगल में घूमने वालों की पहचान और गतिविधियों का पता करने को पुलिस मुख्यालय से कांबिंग के निर्देश दिए गए हैं। एसपी आरसी राजगुरु ने शुक्रवार को पुलिस की एक संयुक्त टीम को बनबसा और टनकपुर के पश्चिमी छोर के जंगलों में कांबिंग पर भेजा है। टीम में कोतवाल सलाउद्दीन खान, एलआईयू प्रभारी भाष्कर बडोला समेत कई जवान शामिल हैं। कांबिंग के दौरान पुलिस टीम जंगलों में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों के अलावा वन संपदा आदि के बारे में भी पता करेगी।