फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   शारदा नदी फिर ऊफान पर,बैराज पर हुआ रैडअलर्ट

शारदा नदी फिर ऊफान पर,बैराज पर हुआ रैडअलर्ट

Fri, 07 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
शारदा नदी फिर ऊफान पर,बैराज पर हुआ रैडअलर्ट

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। शुक्रवार सुबह शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से एक बार फिर बैराज पर रेड अलर्ट कर वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई। सुबह छह से सात बजे वाला गेट बंद होने से भारत-नेपाल के बीच आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैराज अटैंडेंट जगदीश श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह छह बजे नदी का जलस्तर 1,21,851 क्यूसेक पहुंच गया था, जो 9 बजे कम होकर 1,07,608 क्यूसेक रह गया। दस बजे नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से कम होते ही बैराज प्रशासन ने दस से बारह बजे वाला गेट वाहनों के लिए खोल दिया।


बारह बजे नदी का जलस्तर 96,745 क्यूसेक हो गया था। बृहस्पतिवार को अपरान्ह तीन बजे नदी का जलस्तर 1,32,068 क्यूसेक पहुंचने से बैराज पर वाहनों का संचालन रोक दिया गया था। शाम छह बजे नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से कम होते ही छह से सात बजे वाला गेट खोल दिया गया था। वहीं, पांच दिनों से क्षेत्र में हो रही बारिश से आम जनजीवन थम सा गया है। जलभराव और कीचड़ की समस्या से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले चौबीस घंटे में क्षेत्र में 65 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। पिछले पांच दिनों में क्षेत्र में 355 एमएम बारिश हो चुकी है। शारदा बैराज रिकार्ड के मुताबिक अब तक क्षेत्र में 644 एमएम बारिश रिकार्ड की गई, जबकि पिछले वर्ष आज के दिन तक क्षेत्र में 531 मिमी बारिश हुई थी। उधर, क्षेत्र के पश्चिमी छोर पर बहने वाली हुड्डी नदी सुबह उफान पर आई थी, कुछ घंटों बाद पानी कम हो गया। किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। अलबत्ता किसान बारिश का लाभ उठाते हुए धान की फसल की रोपाई में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed