{"_id":"59480be54f1c1b6b4c8b46f4","slug":"21497893861-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी के 28 कैडेट वार्षिक कैंप के लिए पिथौरागढ़ रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी के 28 कैडेट वार्षिक कैंप के लिए पिथौरागढ़ रवाना
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीसी के 28 कैडेट वार्षिक कैंप के लिए पिथौरागढ़ रवाना
पाटी (चंपावत)। जीआईसी पाटी की एनसीसी की सीनियर डिवीजन के 28 कैडेट पिथौरागढ़ में प्रस्तावित वार्षिक कैंप में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हो गए हैं। सोमवार को एनसीसी अधिकारी लैफ्टिनेंट सतीश चंद्र जोशी ने कैडेटों को जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ के लिए रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह कैंप 80 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी पिथौरागढ़ की ओर से 27 जून तक आयोजित किया जाएगा। कैंप में कैडेट को सैन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। फायरिंग, शूटिंग टीम का चयन एनआईसी कैंप एवं ट्रेकिंग कैंप के लिए किया जाएगा। सीनियर अंडर ऑफिसर नवल किशोर भट्ट, विद्या पाटनी के नेतृत्व में लगने वाले कैंप में भारतीय सेना की दिनचर्या, स्वानुशासन, ड्रिल, मैप रीडिंग, हथियारों की जानकारी, संचालन, हथियारों को खोलना-जोड़ना, एसएलआर, फायर प्रशिक्षण, साहसिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। एनसीसी अधिकारी ने बताया कि एनसीसी बी, सी प्रमाण पत्र प्राप्त कर दर्जनभर से अधिक छात्र उत्तराखंड पुलिस, सेना, बैंकिग, इंजीनियरिंग, मेडिकल प्रशिक्षण प्राप्त कर देश सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं।