फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   21 workers presented their candidature in the opinion poll

Champawat News: रायशुमारी में 21 कार्यकर्ताओं ने पेश की दावेदारी

Tue, 24 Jun 2025 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 24 Jun 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
21 workers presented their candidature in the opinion poll
चंपावत। पंचायत चुनाव के लिए भाजपा कार्यालय और धूरा अमोड़ी मंडल कार्यालय में रायशुमारी के लिए बैठक आयोजित की गई। इसमें चार जिला पंचायत क्षेत्रों में 21 कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षकों के समक्ष दावेदारी पेश की। रायशुमारी के बाद नामों को प्रदेश स्तर पर भेजा जाएगा जहां इन पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को दायित्वधारी शंकर सिंह कोरंगा और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडेय ने कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी की। इसमें जिला पंचायत क्षेत्र धूरा से पूजा भट्ट, अनीता भट्ट, दीपा जोशी, लक्ष्मी पांडेय व हिमानी बोहरा ने दावेदारी की।
विज्ञापन

शक्तिपुर बुंगा से मनमोहन सिंह बोहरा, अशोक सिंह चौधरी, चंदन सिंह, मोहन जोशी, कृष्णानंद जोशी, विनीता फर्त्याल, हरगोविंद सिंह बोहरा, कैलाश मेहरा, दिनेश चौधरी और बिरगुल से निर्मला महराना, अनीता महर और भंडारबोरा से शैलेश जोशी, हरीश चंद्र पांडेय, दिलीप सिंह महर, विजय नाथ सिंह व रमेश कोहली ने दावेदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, प्रदेश और जिला प्रकोष्ठों के संयोजक, पूर्व जिला पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक प्रत्याशी, दायित्वधारी, मंडल पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र संयोजक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed