{"_id":"5c379547bdec2273230f007a","slug":"201547146567-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब बच्चियों की मदद के लिए आगे आएं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब बच्चियों की मदद के लिए आगे आएं अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। डीएम रणवीर सिंह चौहान ने अधिकारियों से गरीब, अनाथ, बेसहारा और जरूरतमंद बच्चियों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के साथ शिक्षा ग्रहण कराने में मदद के लिए आगे आने को कहा है। जिला सभागार में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में उन्होंने जिले की गरीब, अनाथ, बेसहारा बालिकाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से चिन्हित कर सूची उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
डीएम ने शिक्षा विभाग को बालिकाओं के लिए अभिनव प्रोग्राम आयोजित करने को कहा। इससे वह अपनी समस्याएं, विचार अपने परिवार के साथ साझा कर सकें। उन्होंने शिक्षा विभाग को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत प्रथम किस्त के रूप में दी जा रही दो लाख से अधिक की धनराशि से विभिन्न विद्यालयों विशेषकर बालिका विद्यालयों में क्विज, वाद-विवाद, पोस्टर प्रतियोगिता कराने और बालिकाओं को समस्या रखने के मंच प्रदान कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने नारी चौपाल को व्यापक रूप देने और महिलाओं को अपनी समस्याओं को रखने के लिए मंच देने को कहा। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए एचजी भट्ट, प्रभारी सीएमओ डॉ. एचएस ऐरी, सीईओ आरसी पुरोहित, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल, बीईओ अंशुल बिष्ट सहित सभी सीडीपीओ, समाज कल्याण, युवा कल्याण, पंचायतराज आदि विभागों के कार्मिक मौजूद थे।