फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   दुर्गा महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु, मां का आशीर्वाद लिया

दुर्गा महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु, मां का आशीर्वाद लिया

Sun, 14 Oct 2018 10:54 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
दुर्गा महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु, मां का आशीर्वाद लिया
लोहाघाट (चंपावत)। गोर्खानगर में दुर्गा महोत्सव में मां दुर्गा की शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने मां का आशीर्वाद लिया। रविवार को मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने झांकी का उद्घाटन किया। मां दुर्गा की झांकी के आगे महिलाएं कलश यात्रा और छलिया नर्तक करतब दिखाते चल रहे थे।
विज्ञापन


झांकी गांधी चौक, शीतला माता मंदिर, डाक बंगला रोड, स्टेशन बाजार, खड़ी बाजार होते हुए महोत्सव स्थल तक वापस पहुंची। झांकी में शामिल भक्ति में सराबोर होकर नाचते झूमते चल रहे थे। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का बंदोबस्त था। आयोजन में शेखर गोर्खा, विपिन गोर्खा, रजत, सचिन, रमेश विश्वकर्मा, अमित कुमार, शरद, विनोद, सुभाष, मुकेश, पवन, अजय, संप्रीत, प्रेम राम, कैलाश आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed