फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   अतिथि प्राध्यापकों का सेवा विस्तार किया जाए

अतिथि प्राध्यापकों का सेवा विस्तार किया जाए

Sat, 17 Feb 2018 09:37 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
अतिथि प्राध्यापकों का सेवा विस्तार किया जाए
टनकपुर (चंपावत)। महाविद्यालयों के छात्रों ने शिक्षा सत्र संपन्न होने तक अतिथि प्राध्यापकों का सेवा विस्तार करने की मांग की है। उन्होंने प्राचार्या डॉ. जी प्रकाश के माध्यम से उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

छात्रों का कहना है कि सरकार ने 575 पदों पर अतिथि प्राध्यापकों को शिक्षण कार्य के लिए नियुक्त किया है। इसमें 250-60 प्राध्यापक विभिन्न महाविद्यालयों में सेवा दे रहे हैं। टनकपुर स्थित राजकीय महाविद्यालय में भी चार अतिथि प्राध्यापक (इसमें एक हिंदी, एक जंतु विज्ञान, एक वाणिज्य और एक शिक्षाशास्त्र) शिक्षण कार्य कर रहे हैं, लेकिन अतिथि प्राध्यापकों की नियुक्तियां 28 फरवरी 2018 तक ही रखी गई है, जबकि इस सत्र का समापन जून 2018 में होना है। फरवरी में अतिथि प्राध्यापकों की नियुक्तियां पूरी होने से उक्त चार विषयों के छात्रों के अध्ययन में व्यवधान होगा। उन्होंने अतिथि प्राध्यापकों का सेवा विस्तार इस सत्र के समापन जून 2018 तक करने की मांग की है। ज्ञापन में छात्रसंघ उपसचिव शुभम प्रसाद, संकाय प्रतिनिधि फुरकान, मो. हारून, गौरव शर्मा, नेहा फिरमाल, असद, चंदन, अंजली रत्नाकर आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed