{"_id":"59a99af84f1c1b1a278b4d21","slug":"201504287480-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजीविका मिशन के तहत चंपावत सघन ब्लाक घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजीविका मिशन के तहत चंपावत सघन ब्लाक घोषित
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चंपावत को सघन ब्लाक घोषित किया गया है। जिसके लिए सहायक खंड विकास अधिकारी बसंत बल्लभ जोशी को ब्लाक का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मिशन के तहत ब्लाक के गांवों में महिला समूहों के माध्यम से आजीविका के साधनों में सुधार की योजनाएं तैयार की जाएंगी।
योजना के तहत ग्राम पंचायतों में महिला समूहों के गठन की प्रक्रिया टनकपुर से प्रारंभ हो गई है। नोडल अधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण में समूह का गठन करने, प्रशिक्षण देने के साथ ही साप्ताहिक बैठक और बचत खाता खोलने का कार्य किया जाएगा। स्वयं सहायता समूह में पर्वतीय क्षेत्र में कम से कम पांच और मैदानी क्षेत्र में दस सदस्य अनिवार्य होंगे। समूह के प्रत्येक सदस्य को तीन दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिस दौरान उनके रहने, खाने, टूल किट, किचन किट, व्यक्तिगत किट, स्टेशनरी आदि की व्यवस्था ब्लाक मिशन मैनेजर की ओर से की जाएगी। खंड विकास अधिकारी बीएस खाती ने बताया कि टनकपुर क्षेत्र में गठित समूहों का प्रशिक्षण पांच सितंबर से सात सितंबर तक फागपुर, नायकगोठ एवं मनिहारगोठ में प्रस्तावित किया गया है।