फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   20 women doing great work honored

सम्मानित हुई उम्दा काम करने वाली 20 महिलाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
20 women doing great work honored
चंपावत में महिला दिवस पर एपीडी विम्मी जोशी को सम्मानित करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने उम्दा काम करने वाली 20 महिलाओं को सम्मानित किया। डीएम एसएन पांडेय ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर दिन के आचरण में महिलाओं के सम्मान करने की प्रवृत्ति का होना जरूरी है।
विज्ञापन

एपीडी विम्मी जोशी, उद्यान विभाग की निधि उप्रेती, स्वास्थ्य विभाग की पूनम जोशी, पूजा धनिक, हर्षिता महर, सावित्री टम्टा, सरिता मेहरा, अल्का बोहरा, पुष्पा गोस्वामी, सुशीला देवी, आशा खाती, हेमा त्रिपाठी, प्रेमा बोहरा, पूजा बोहरा, संतोषी बोहरा, विमला देवी, चंद्रकला तड़ागी, रूपा, सरोज तड़ागी और सोनम महर को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय पोषण मिशन पखवाड़ा अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को पोषण किट देकर भी सम्मानित किया। सीडीओ टीएस मर्तोलिया, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, डीपीओ पीएस बृजवाल आदि ने विचार रखे। लोहाघाट आईटीबीपी परिसर में एसडीएम शिप्रा जोशी और खुशी भाटी ने समारोह का शुभारंभ किया। हेड कांस्टेबल कंचन के संचालन में हुए कार्यक्रम में पूर्व जिपं सदस्य सुषमा फर्त्याल, डॉ. चित्रलेखा, माहेश्वरी देवी, रेनू गड़कोटी, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. सुमन पांडेय, भवना त्रिपाठी, मनीषा कुकरेती, पूजा अधिकारी, प्रतिभा देवी, मीना जोशी, मंजू जोशी, रश्मि जोशी, मुन्नी ओली आदि को सम्मानित किया।
विज्ञापन

तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता रीता गहतोड़ी ने लोहाघाट में महिला अधिकारों की जानकारी दी। सावित्री, पिंकी, जानकी, मुन्नी, कंचना, लक्ष्मी, संजना, ईश्वरी आदि मौजूद थी। पाटी में प्रधान मंजू पचौली की अध्यक्षता व खीमानंद जोशी के संचालन हुए कार्यक्रम में पीएलवी केशर सिंह फर्त्याल विचार रखे। गोपेश पचौली ने महिलाओं को सम्मानित किया। इधर लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच बाराकोट ने कमजोर माली हालत वाली आशा देवी को सहारा देने का संकल्प लिया है। मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि आशा के पति नाथूराम का निधन होने के बाद सात संतानों की जिम्मेदारी उनके कंधों में आ गई है। 11 मार्च को उनकी पुत्री कविता की शादी होनी है। शादी में सहयोग के लिए सोशल मीडिया में उनके अलावा और रमेश जोशी, जगदीश अधिकारी, आरपी कालाकोटी, देवराज ओमरे आदि ने मुहिम शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed