फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   20 people are contesting from BJP in four bodies of Champawat district

दावेदारों की धड़कनें बढ़ीं: चंपावत जिले की चार निकायों में BJP से 20 लोग कर रहे दावेदारी, कांग्रेस थोड़ा पीछे

Thu, 26 Dec 2024 01:56 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 26 Dec 2024 01:56 PM IST
सार

राज्य चुनाव आयोग के नगर निकाय चुनाव को लेकर जारी अधिसूचना के बाद दावेदारों की दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं। भाजपा के पास जहां जिले की चार निकाय में 20 उम्मीदवार अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं। वहीं कांग्रेस के पास उम्मीदवार सीमित हैं।

विज्ञापन
20 people are contesting from BJP in four bodies of Champawat district
उत्तराखंड निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

राज्य चुनाव आयोग के नगर निकाय चुनाव को लेकर जारी अधिसूचना के बाद दावेदारों की दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं। अब दावेदार करें तो क्या करें। कोई देहरादून में बैठा है तो कोई अपनों के साथ रणनीति तैयार कर रहा है तो कुछ मैदान में प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। अब अधिसूचना जारी होते ही उनकी रात की नींद काफूर हो गई। शीर्ष नेताओं को फोन कर टिकट की घोषणा को लेकर संभावित प्रबलदारों में होने की जानकारी मांगी जा रही है। भाजपा में जहां चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर नगरपालिका और बनबसा नगर पंचायत में सभी संभावित दावेदारों की सूची आला कमान तक पहुंच गई है। वहीं कांग्रेस इस मामले में थोड़ा पीछे है।

भाजपा के पास जहां जिले की चार निकाय में 20 उम्मीदवार अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं। वहीं कांग्रेस के पास उम्मीदवार सीमित हैं। पार्टी सूत्रों की माने तो भाजपा का प्रबल उम्मीदवारों के नामों को लेकर मंथन चल रहा है। एक दो दिन में नामों की घोषणा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

भाजपा के संभावित उम्मीदवारों ने 19 दिसंबर को पर्यवेक्षक प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, पूर्व विधायक डाॅ. प्रेम सिंह राणा, निवर्तमान मेयर रामपाल रुद्रपुर के समक्ष पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी की पत्नी कविता तिवारी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा की पत्नी ममता वर्मा, गंगा खाती, निवर्तमान ज्येष्ठ उप प्रमुख मोनिका बोहरा, पूर्व जिपं अध्यक्ष प्रेमा पांडे, मणिप्रभा तिवारी, तनुजा पुनेठा, आशा तड़ागी, चंचला अधिकारी, कविता गोस्वामी ने दावेदारी पेश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोहाघाट नगरपालिका में निवर्तमान नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, पूर्व नपं अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी, पूर्व सभासद रेनू गड़कोटी ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की।

टनकपुर नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए विपिन कुमार वर्मा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि प्रजापति, बबीता गोस्वामी, मुकेश साहू, विनोद वर्मा, गिरीश खर्कवाल, विनोद बिष्ट और बनबसा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए विपिन लोहिया, अशोक कुमार, विनोद रत्नाकर, बिजेंद्र कुमार, रेखा वाल्मीकि, ओम पाल, शनि वाल्मीकि और राजेंद्र पाल अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने कहा कि भाजपा चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है। नामों की घोषणा होते ही पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में सभी जगह चुनाव प्रचार तेज कर दिया जाएगा।

 

कांग्रेस के पास तीन निकाय में 11 उम्मीदवार
चार नगर निकाय में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के पास 11 उम्मीदवार हैं। 22 दिसंबर को जिला प्रभारी पूर्व सांसद महेंद्र पाल के सामने पालिकाध्यक्ष के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष की धर्मपत्नी नीमा कठायत, कांग्रेस महामंत्री निर्मल तड़ागी की रीता तड़ागी, उपाध्यक्ष मोहन अधिकारी की पुत्र वधू पूजा अधिकारी ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की है।

लोहाघाट पालिका सीट के लिए लोकेश पांडेय, अमर सिंह कोटियाल, कैलाश सिंह माहरा और टनकपुर पालिका से हिमा वर्मा (हेमा वर्मा), बाबूलाल यादव, शैलेंद्र नाथ, नासिर हुसैन और बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के किसी ने सीधे तौर पर दावेदारी पेश नहीं की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत ने बताया कि फैसला आला कमान के हाथ में है। समय से नामों की घोषणा समय पर कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बनबसा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए एक दावेदार देवेंद्र का नाम आया है। अभी और नाम आने बांकी हैं।

एकदम अधिसूचना जारी होते ही सभी हैरत में
अधिसूचना जारी होते ही सता दल के नेता हैरत में हैं। सभी को उम्मीद थी कि अधिसूचना इस माह के अंतिम सप्ताह में जारी होने की उम्मीद थी। अब आनन फानन में संभावित प्रत्याशियों ने अपनों को फोन मिलाकर तैयारियों का बिगुल बजा दिया है। कुछ उम्मीदवारों को टिकट की घोषणा का इंतजार नहीं कर रहे हैं। वह टिकट को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है और उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि कुछ उम्मीदवार इस नगर निकाय के चुनावी दंगल में अपनी स्थिति का जायजा लेने के लिए निर्दलीय भी लड़ने का पूरा मन बना चुके हैं। वह प्रचार प्रसार में जुटे हैं। अधिसूचना जारी होते है ही चुनाव में ताल ठोक रहे नेता बेचैन हैं। बस प्रत्याशी के नाम की घोषणा का इंतजार है। वह हर तरह की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। टिकट मिला तो अच्छा नहीं तो निर्दलीय उम्मीदवार बनकर जीत के लिए चाणक्य नीति का खेल खेलने का मन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed