फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पांच दिन तक चलेगा चंपावत का गोलज्यू महोत्सव

पांच दिन तक चलेगा चंपावत का गोलज्यू महोत्सव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
पांच दिन तक चलेगा चंपावत का गोलज्यू महोत्सव
चंपावत। चंपावत का गोलज्यू महोत्सव इस बार पांच दिन तक चलेगा। महोत्सव में धार्मिक कार्यक्रम के अलावा विभिन्न विभागों के स्टॉल, प्रदर्शनी लगने के अलावा बाहर से आने वाली हथकरघा टीमें भी शिरकत करेंगी।
विज्ञापन


लंबे विचार मंथन के बाद गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव एवं शैक्षिक उन्नयन समिति के अध्यक्ष प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया। महोत्सव के आयोजन से संबंधित दो समितियों (गोलज्यू मूल मंदिर समिति और गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव एवं शैक्षिक उन्नयन समिति) के पंजीकृत होने से भी विवाद की नौबत थी लेकिन बाद में इस बात पर सहमति बनी कि गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव एवं शैक्षिक उन्नयन समिति ही आयोजन करेगी। चंपावत में 2013 से शुरू गोलज्यू महोत्सव को भव्य रूप से गोरलचौड़ मैदान में कराने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


महोत्सव के शुभारंभ को लेकर दो तिथियों (एक जून और पांच जून) पर विचार किया गया। अभी तिथि घोषित नहीं की गई है। कहा गया कि जल्द ही तिथि को तय कर लिया जाएगा। गोलज्यू मूल मंदिर समिति के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सिंह कार्की, पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा और व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा ने मेले को भव्य रूप देने में सहयोग करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


तय किया गया कि मेला संपन्न होने के बाद गोरलचौड़ मैदान की सफाई और सुधारीकरण भी किया जाएगा। बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष डॉ. बीसी जोशी, महासचिव नवल जोशी, डॉ. कीर्ति बल्लभ सक्टा, डॉ. बीडी सुतेड़ी, श्याम नारायण पांडेय, भगवत सरण राय, त्रिलोक गिरि, एडवोकेट निर्मल तड़ागी, सभासद मोहन भट्ट, रोहित बिष्ट, नंदन तड़ागी, पूर्व सभासद प्रकाश नाथ, प्रदीप बोहरा, सुधीर साह, राजेंद्र गहतोड़ी, दीपक तड़ागी, मयूख चौधरी, विजय चौधरी, राजेश जोशी मौजूद रहे।


महोत्सव एक मगर समिति दो
चंपावत। 2013 से शुरू गोलज्यू महोत्सव के लिए इस वक्त दो समितियां पंजीकृत हैं। दो समितियों के पंजीकृत होने से इस बार आयोजक और आयोजन स्थल को लेकर विवाद की नौबत भी थी। लंबी चर्चा के बाद मामले को सुलझा लिया गया। गोलज्यू मूल मंदिर समिति के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सिंह कार्की का कहना है कि उनकी समिति 2013 में पंजीकृत है। पंजीकरण के समय यह तय किया गया था कि नगर पालिका के अध्यक्ष आयोजन समिति के पदेन अध्यक्ष और चंपावत के एसडीएम मेलाधिकारी होंगे। बाद में 2017 में गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव एवं शैक्षिक उन्नयन समिति का भी पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed