{"_id":"5bdb42c0bdec225e69658406","slug":"191541096128-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बसों में सीसीटीवी लगने बाद ही होगी फिटनेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बसों में सीसीटीवी लगने बाद ही होगी फिटनेस
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। अब स्कूल बसों में सीसीटीवी लगने के बाद ही बसों की फिटनेस हो पाएगी। संभागीय परिवहन विभाग (आरटीओ) ने इसके लिए सभी स्कूल प्रधानाचार्यों को आदेश भी जारी किए हैं। कई स्कूल बसों में सीसीटीवी लग भी चुके है।
वर्तमान में जिले में 55 स्कूल बसें चल रही हैं। इनमें से 20-25 वाहनों में सीसीटीवी लग चुके हैं। आरटीओ विभाग ने सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद ही स्कूल बसों की फिटनेस करने का निर्णय लिया है। बसों में सीसीटीवी लगने से बच्चों की सुरक्षा पुख्ता हो सकेगी। आरटीओ विभाग ने स्कूल बसों में सीसीटीवी लगाने के लिए अभी कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की है। सीसीटीवी नहीं लगाए जाने पर बसों का चालन भी किया जाएगा।
स्कूल बसों में नहीं बैठा सकेंगे सवारियां
चंपावत। कई बार चालक स्कूल बसाें में सवारियों को बैठा लेते हैं। स्कूल बसों में सीसीटीवी लगने के बाद सवारी बैठाने पर भी अंकुश लग जाएगा।
स्कूल बसों में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य है। जिस स्कूल बस में सीसीटीवी नहीं लगाया जाएगा उसकी फिटनेस नहीं हो पाएगी।
- रश्मि भट्ट, एआरटीओ, टनकपुर।