{"_id":"5b5760574f1c1b54638b4705","slug":"191532452951-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं पर मंथन
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की बैठक में संगठन के विस्तार के साथ ही आंदोलनकारियों की समस्याओं पर मंथन हुआ। आंदोलनकारियों को आरक्षण की परिधि में लाने के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया।
बनबसा के भजनपुर स्थित श्री पूर्णागिरि इंटर कॉलेज प्रांगण में मंच संयोजक गंगागिरि गोस्वामी की अध्यक्षता और सहसंयोजक हरीश कलौनी के संचालन में बैठक हुई। तय किया गया कि शीघ्र ही आंदोलनकारी मंच का विस्तार किया जाएगा। इस दौरान आंदोलनकारियों की समस्याओं पर मंथन किया गया।
तय किया गया कि आंदोलनकारियों की पेंशन वृद्धि, राज्य परिवहन की बसों में निशुल्क यात्रा करने के अलावा देशभर में सफर करने पर किराए में छूट देने, आंदोलनकारियों के परिजनों को आरक्षण की परिधि में लाने की मांग को लेकर शीघ्र ही एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा और उन्हें ज्ञापन सौंपेगा। बैठक में टनकपुर की पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, धर्मानंद पांडेय, शंकर लाल वर्मा, रवीश गड़कोटी, प्रेम सिंह रावत, अमरजीत सिंह आदि मौजूद थे।