{"_id":"5b391a144f1c1bb51e8b8d40","slug":"191530468884-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहियाहेड, एनएचपीसी विद्युत गृहों में उत्पादन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहियाहेड, एनएचपीसी विद्युत गृहों में उत्पादन शुरू
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। लोहियाहेड पावर स्टेशन और एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में शनिवार मध्यरात्रि से विद्युत उत्पादन शुरू हो गया है। शारदा नदी का जल स्तर बढ़ने से दोनों पावर स्टेशनों में बिजली का उत्पादन बढ़ गया है।
शारदा नदी के पानी में अत्यधिक गाद (मलवा) आने व नदी का जल स्तर बढ़ने से शनिवार की सुबह यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स और एनएचपीसी प्रशासन ने अपनी नहरों की जलापूर्ति बंद कर दी थी। बताया गया कि गाद वाले पानी से नहर में सिल्ट जमा होने और पावर हाउस के रोटरों के ब्लेडों को घिसाव से बचाने को नहर में पानी नही छोड़ा गया। शनिवार को सांय सात बजे पेयजल आपूर्ति शुरू की गई थी। यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बृजेश मौर्य ने बताया कि शनिवार की देर सायं जलापूर्ति सुचारु करने के बाद मध्य रात्रि के बाद से ही लोहियाहेड पावर हाउस का विद्युत उत्पाद दुबारा शुरू हो गया।
नदी के जल स्तर बढ़ने से पावर स्टेशन में 32 मेगावाट बिजली उत्पादित हो रही है। पहले इससे कम बिजली उत्पादित हो रही थी। इधर एनएचपीसी के मुख्य अभियंता अमिताभ झा ने टनकपुर पावर स्टेशन भी शनिवार की मध्यरात्रि से उत्पादन शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि नदी में पानी बढ़ने से इस पावर स्टेशन में 96 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया जा रहा है। जबकि यूपीसीएल के लोहियाहेड पावर हाउस में 32 मेगावाट बिजली बन रही है।
विज्ञापन
क्षेत्र में हो चुकी है 227 एमएम वर्षा
बनबसा (चंपावत)। बनबसा में पिछले चौबीस घंटे में 35 एमएम वर्ष रिकार्ड की गई। शारदा बैराज अटैंडेंट जगदीश श्रीवास्तव ने बताया कि 1 जून से अब तक क्षेत्र में 227 मिमी. वर्षा हो चुकी है। रविवार को शारदा नदी का जलस्तर प्रात: 9 बजे 34370 क्यूसेक था। शनिवार को नदी का जलस्तर दोपहर बाद अधिकतम 59718 क्यूसेक पहुंच गया।