{"_id":"5ad0ea574f1c1b6e098b45b4","slug":"191523640919-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे नाली नहीं, खतरनाक हो रही आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे नाली नहीं, खतरनाक हो रही आवाजाही
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी-मैरोली सड़क मार्ग में न्यू कलोनी के पास सड़क के किनारे नाली का निर्माण नहीं हो पाया है। इससे बारिश के दौरान सड़क पर तालाब व कीचड़ बन जाने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग से शीघ्र नाली का निर्माण करने की मांग की है।
प्रवीन पाटनी, बब्लू सिंह, दीपक भट्ट, अमित लडवाल, दीपक लडवाल आदि का कहना है कि न्यू कलोनी में करीब 500 मीटर सड़क पर लबालब पानी, कीचड़ होने से दुपहिया व चौपहिया वाहन रपट रहे हैं। पैदल चलने वालों को भी इससे काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। लोगों का कहना है कि नाली निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से कई बार मांग की जा चुकी है। अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। क्षेत्रवासियों ने सड़क की हालत शीघ्र ठीक न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।