फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पंजीकरण का नवीनीकरण न होने से कई ट्रक खनिज निकासी से वंचित

पंजीकरण का नवीनीकरण न होने से कई ट्रक खनिज निकासी से वंचित

Wed, 14 Feb 2018 10:53 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
पंजीकरण का नवीनीकरण न होने से कई ट्रक खनिज निकासी से वंचित

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं हो पाने से करीब तीन दर्जन शक्तिमान ट्रक निकासी की अनुमति से वंचित हैं, इससे इन ट्रक मालिकों में रोष बना है। इधर, खनन विभाग का कहना है कि नए ट्रकों के पंजीकरण पर प्रशासन की रोक के चलते नवीनीकरण नहीं किया जा रहा है। विभाग ने इस पर निर्णय के लिए एसडीएम को पत्र भेजा है।

शक्तिमान ट्रकों एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिकों के बीच शारदा से खनिज निकासी को लेकर हुए विवाद से पंजीकरण का नवीनीकरण न करा पाने वाले शक्तिमान ट्रक मालिकों की रोजीरोटी अधर में लटक गई है। खनिज निकासी शुरू होते ही कई ट्रक मालिक अपने ट्रक के पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं करा पाए थे, लेकिन अब नवीनीकरण पर प्रशासन की रोक से उनके ट्रक घर पर ही खड़े हैं। वन निगम के खनन प्रभारी हरीश पाल का कहना है कि शारदा से खनिज निकासी में पहले से पंजीकृत करीब तीन दर्जन शक्तिमान ट्रक मालिकों ने पंजीकरण नवीनीकरण के लिए आवेदन किया है, लेकिन प्रशासन की रोक से इन ट्रकों का नवीनीकरण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 351 शक्तिमान ट्रकों एवं 9 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पंजीकरण के बाद नए वाहनों के पंजीकरण पर प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन पहले से पंजीकृत ट्रकों के पंजीकरण नवीनीकरण पर निर्णय के लिए एसडीएम को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed