फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ऐसे कैसे होगी सुरक्षित यात्रा

ऐसे कैसे होगी सुरक्षित यात्रा

Sat, 10 Feb 2018 10:57 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
ऐसे कैसे होगी सुरक्षित यात्रा

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
वाहनों की फिटनेस को लेकर न तो गाड़ी मालिक और न ही परिवहन विभाग गंभीर है। जिले में पंजीकृत वाहनों में से करीब चालीस प्रतिशत वाहन बगैर फिटनेस के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इन चालीस प्रतिशत वाहनों में कुछ ऐसे भी हैं जो या तो सरेंडर हैं या फिर यहां से किसी अन्य एआरटीओ कार्यालय में पंजीकरण के लिए उनकी एनओसी जारी हुई है। यहां चल रहे ऐसे वाहनों की संख्या कम नहीं है, जो अन्य जिलों में पंजीकृत हैं। बहरहाल वाहनों की फिटनेस का यह आंकड़ा परिवहन विभाग की लापरवाह कार्यशैली को उजागर कर रहा है।

बुधवार सुबह टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर स्वांला के पास हुए हादसे में दस यात्रियों की मौत के बाद से वाहनों की चेकिंग को लेकर परिवहन एवं पुलिस विभाग सक्रिय हुआ है, लेकिन जिले में पंजीकृत वाहनों की फिटनेस का आंकड़ा चौंकाने वाला है। एआरटीओ कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक जिले में निजी एवं व्यावसायिक (दोपहिया और चौपहिया) 27,436 वाहन पंजीकृत हैं। निजी वाहनों को छोड़ दिया जाए तो व्यावसायिक वाहनों की संख्या 2255 हैं। इनमें से 710 वाहन ऐसे हैं, जिनकी फिटनेस समाप्त हो चुकी है। इन वाहनों में कुछ सरेंडर भी है और कुछ की अन्य जिलों में पंजीकरण के लिए एनओसी जारी की गई है, जबकि अन्य बगैर फिटनेस के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। एआरटीओ रश्मि भट्ट का कहना है कि बगैर फिटनेस वाहन पकड़े जाने पर उन्हें सीज किया जाता है और अब तक कई ऐसे वाहनों को सीज कर जुर्माना वसूला जा चुका है। एमबी एक्ट के तहत व्यावसायिक वाहनों के साथ ही आठ सीटर निजी वाहनों की भी हर साल फिटनेस कराना अनिवार्य है। फिटनेस न कराने पर 50 रुपये प्रतिदिन की दर से जुर्माना वसूला जाता है। फिटनेस न कराने वाले वाहन मालिकों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन



जिले में पंजीकृत वाहनों का ब्योरा
कुल पंजीकृत वाहन (निजी एवं व्यावसायिक) 27436
निजी वाहन (दोपहिया एवं चौपहिया) 25181
व्यावसायिक वाहन 2255
टैक्सी वाहन 614
मैक्स वाहन 755
ट्रक 605
चौपहिया भार वाहन 189
यूटीलिटी वाहन 15
स्कूल बस 51
स्टेज कैरिंग वाहन 14
कांट्रेक्ट कैरिंग वाहन 12


तकनीकी जांच में फिट मिली दुर्घटनाग्रस्त मैक्स जीप
स्वांला के पास बुधवार को दस लोगों की जान लेने वाली दुर्घटनाग्रस्त मैक्स जीप तकनीकी तौर पर फिट थी। एआरटीओ रश्मि भट्ट ने बताया कि जांच में दुर्घटनाग्रस्त हुई मैक्स जीप (यूके 05टीए/1196) फिट पाई गई है, इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed