फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सैन्य सम्मान के साथ सूबेदार को अंतिम विदाई दी

सैन्य सम्मान के साथ सूबेदार को अंतिम विदाई दी

Sun, 07 Jan 2018 11:01 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
सैन्य सम्मान के साथ सूबेदार को अंतिम विदाई दी

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
असम राइफल्स में तैनात सूबेदार हरगोविंद भट्ट (48) का रविवार को बनबसा स्थित शारदा घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इलाज के दौरान उन्होंने बीते दिवस दिल्ली में अंतिम सांस ली। मृतक के बड़े भाई तारादत्त भट्ट ने चिता को मुखाग्नि दी।


असम में तैनात असम राइफल्स सिग्नल कोर के सूबेदार हरगोविंद भट्ट करीब सात-आठ माह से कैंसर से पीड़ित थे। उनका दिल्ली के आरआर अस्पताल में इलाज चल रहा था। बीते दिवस उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के मोडी गांव निवासी हरगोविंद भट्ट वर्तमान में ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा स्थित गोसीकुआं गांव में रहते थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार के साथ ही खटीमा में भी शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को उनका सैन्य सम्मान के साथ बनबसा स्थित शारदा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बनबसा स्थित सैनिक छावनी में तैनात 23 मराठा लाइट इन्फैंट्री यूनिट के जवानों ने सूबेदार को अंतिम विदाई दी। उनके परिवार में पत्नी रेखा, पुत्र निशांक और पुत्री अंजलि हैं। इस दौरान खटीमा विधायक पुष्कर धामी, पूर्व सैनिक कल्याण समिति अध्यक्ष केएस खनका, एसआई गिरीश चंद्र भट्ट, शारदा बैराज चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह खड़ायत, सिपाही दिनेश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed