फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   तो पहाड़ में दस्तक देगी गियर वाली साइकिल!

तो पहाड़ में दस्तक देगी गियर वाली साइकिल!

Tue, 19 Dec 2017 10:13 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
तो पहाड़ में दस्तक देगी गियर वाली साइकिल!
चंपावत। जिले के पहाड़ी हिस्से में नए साल से गियर वाली साइकिल दस्तक दे सकती है। अगर जिला प्रशासन की प्रेरणा रंग लाई तो ऐसा मुमकिन है। डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने अधिकारियों को साइकिल से कार्यालय आने के लिए एडवायजरी जारी की है। इसके लिए संबंधित विभागों को विभागीय बजट से साइकिल खरीदनी होगी।
विज्ञापन


जिले के पहाड़ी हिस्से में आमतौर पर पैडल वाली साइकिल चलाना संभव नहीं है। अपवाद स्वरूप स्थिति को छोड़ लोग चंपावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट में साइकिल का उपयोग लोग नहीं करते हैं। पर, अब गियर वाली साइकिल पहाड़ में चढ़ सकती है।
विज्ञापन


डीएम डॉ. इकबाल का कहना है कि साइकिल के उपयोग से यातायात व्यवस्था पर कम दबाव के साथ खर्च में कमी आएगी। साथ ही पर्यावरण प्रदूषण भी कम होगा। डीएम का कहना है कि साइकिल के उपयोग के लिए किसी पर दबाव नहीं होगा, बल्कि अधिकारियों से लेकर आम नागरिकों को प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैडल वाली साइकिल की अपेक्षा गियर वाली साइकिल करीब दोगुनी कीमत की है। बनबसा गोयल साइकिल स्टोर के रोहित गोयल का कहना है कि गियर वाली साइकिल सात हजार रुपये से दो लाख रुपये तक की है।

पेट्रोल की खपत में कमी के साथ ही साइकिल इको फ्रेंडली सवारी भी है। अगर यह प्रयोग सफल हुआ तो आबादी वाले क्षेत्रों में कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा में कमी आने के साथ पर्यावरण प्रदूषण के स्तर में कमी लाने में भी यह मददगार हो सकती है।


छात्राओं साइकिल के बजाय होती है एफडी
छात्राओं को स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए साइकिल योजना संचालित है। नवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को साइकिल दी जाती है, लेकिन चंपावत जिले में साइकिल का लाभ सिर्फ मैदानी क्षेत्र बनबसा और टनकपुर की छात्राओं को ही मिलता है। जिले के शेष पहाड़ी क्षेत्रों की बालिकाओं को साइकिल के बजाय 2850 रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed