फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   शिक्षक शंकर अधिकारी को मिला अनमोल शिक्षक रत्न पुरस्कार

शिक्षक शंकर अधिकारी को मिला अनमोल शिक्षक रत्न पुरस्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक शंकर अधिकारी को मिला अनमोल शिक्षक रत्न पुरस्कार
लोहाघाट (चंपावत)। मिशन शिक्षण संवाद की मंडलीय कार्यशाला में चंपावत के शिक्षक शंकर सिंह अधिकारी को अनमोल शिक्षक रत्न पुस्कार से सम्मानित किया गया। शिक्षक की उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों ने उनको बधाई दी।
विज्ञापन


बीती 12 जनवरी को एमबी इंटर कॉलेज हल्द्वानी में आयोजित मिशन शिक्षण संवाद की कार्यशाला में अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा केके गुप्ता ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंकर सिंह अधिकारी को अनमोल शिक्षक रत्न पुरस्कार दिया।
विज्ञापन


मिशन शिक्षण संवाद के राज्य संयोजक लक्ष्मण सिंह मेहता ने बताया कि मिशन शिक्षण संवाद सोशल मीडिया के माध्यम से विद्यालयों में दैनिक श्यामपट, दैनिक आसन, दैनिक प्रश्नोत्तरी आदि गतिविधियों का आयोजन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बार कुमाऊं मंडल में पांच शिक्षकों को अनमोल शिक्षक रत्न और पांच शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक प्रमाण पत्र दिए गए। शंकर सिंह अधिकारी को पुरस्कार मिलने पर सीईओ आरसी पुरोहित, डीईओ बेसिक सत्य नारायण, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा, चंद्र किशोर पांडेय आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed