{"_id":"5a9d82974f1c1b3c718b85a6","slug":"181520272023-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शत प्रतिशत बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाना सुनिश्चित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शत प्रतिशत बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाना सुनिश्चित करें
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। डीएम डॉ.अहमद इकबाल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की तैयारी बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर डीएम ने सीएमओ और चिकित्सा अधीक्षक टनकपुर को 11 मार्च को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस में पूर्णागिरि मेले में आने वाले एवं खनन क्षेत्र में स्थापित विद्यालयों के बच्चों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। डीएम ने मेला क्षेत्र में 11 व 12 मार्च को पोलियो दवा पिलाने का अभियान जारी रखने के लिए टीमों की संख्या बढ़ाने को कहा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एमएस बोरा ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान में उनके साथ एसीएमओ डॉ.फरीदुद्दीन नोडल अधिकारी होंगे। जिले में 39475 बच्चों को पोलियो दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके लिए 394 टीमों में 788 सदस्यों को नामित करने के साथ आठ मोबाइल टीम भी गठित की गई है। उन्होंने बताया कि चंपावत में 7652, लोहाघाट के 7013, पाटी के 9339, बाराकोट के 3138 तथा टनकपुर के 12333 बच्चों को पोलियो दवा पिलाई जाएगी। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, चिकित्सा अधीक्षक टनकपुर डॉ.एचएस ह्यांकी, एसीएमओ डॉ.केसी ठाकुर, अधिशासी अभियंता विद्युत राजेश कुमार आदि मौजूद थे।