{"_id":"5a2acf7a4f1c1b0d698c0d08","slug":"181512755066-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाली कॉलोनी में सफाई अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगाली कॉलोनी में सफाई अभियान चलाया
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। स्वच्छता अभियान के तहत ग्रिफ (सीमा सड़क संगठन) की हिरक परियोजना की ओर से मुख्य अभियंता राजीव मक्कड़ के निर्देश पर क्षेत्र में सफाई एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शहर की बंगाली कॉलोनी में ग्रिफ के अधिकारियों एवं कर्मियों ने सफाई अभियान चलाने के साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। ग्रिफ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीडी निकोसे ने बताया कि स्वच्छता जागरूकता अभियान एक दिसंबर से शुरू किया गया है, जो 15 दिसंबर तक चलेगा। इस बीच श्रमदान कर कार्यालय परिसर, शौचालय की विशेष सफाई की गई। अभियान में कैंप कमांडेंट उमेद सिंह मेहता समेत अनेक कर्मी मौजूद थे।
वहीं, एसएसबी की 57वीं वाहिनी की सी कंपनी ने गोद लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय उचौलीगोठ में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ मिलकर विद्यालय परिसर की सफाई की और बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। वाहिनी मुख्यालय कमांडेंट राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत सी कंपनी के प्रभारी उप निरीक्षक प्रकाश चंद के नेतृत्व में जवानों द्वारा क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रमा देवी ने एसएसबी द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान की प्रशंसा की।