{"_id":"5a0c78634f1c1b86698bbb64","slug":"181510766691-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांत तामली के मोबाइल टावर से नहीं चल रहा डाटा नेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांत तामली के मोबाइल टावर से नहीं चल रहा डाटा नेट
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिले के सीमांत तामली क्षेत्र में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ओर से एक माह पूर्व मोबाइल टावर को शुरू कर दिया है। जिससे क्षेत्र के हजारों मोबाइल फोन उपभोक्ताओं को दूरसंचार सेवा का लाभ मिलने लगा है। लेकिन सीमांत तामली और मंच में लगाए गए मोबाइल टावरों में फोन उपभोक्ताओं का दबाव अधिक होने के कारण डाटा नेट नहीं चल रहा है।
जिस कारण इंटरनेट चलाने वाले उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की ओर से बीएसएनएल के महाप्रबंधक को ज्ञापन भेजा है। क्षेत्र की ग्राम प्रधान पूजा महर, ललित मोहन, राम सिंह, शेर सिंह महर, महेश्वर देवी, राहुल सिंह महर आदि की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि सीमांत क्षेत्र में हजारों फोन उपभोक्ता अपने मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। अधिक कॉलिंग होने के कारण डाटा नेट नहीं चल पा रहा है। जिस कारण समय-समय पर बैंक, थाने, इंटर कालेज, तहसील कार्यालय सहित अन्य उपभोक्ताओं को डाटा नेट से वंचित रहना पड़ रहा है। उन्होंने मंच और तामली में बीएसएनएल की ओर से लगाए गए मोबाइल टावरों में थ्री जी मीटर लगाए जाने की मांग उठाई है।