{"_id":"5a0733484f1c1bee688baac6","slug":"181510421320-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टेशन के नजदीक से बंद हो निजी वाहनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टेशन के नजदीक से बंद हो निजी वाहनों का संचालन
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने बस स्टेशन परिसर के पास से निजी वाहनों व टैक्सियों के संचालन पर एतराज जताया है। शनिवार को नारायण दत्त भट्ट की अध्यक्षता व सूरजभान के संचालन में हुई लोहाघाट शाखा की बैठक में इस अवैध संचालन पर अंकुश लगाने की रोडवेज प्रशासन से मांग की गई। कहा गया कि इसके चलते निगम की आय प्रभावित हो रही है। इसके लिए बस स्टेशन परिसर पर चहारदीवारी बनाने की मांग की गई।
बैठक में वाह्यस्रोत कर्मियों को संविदा कर्मी घोषित कर 18 हजार रुपये मानदेय देने, चालकों को नियमित ड्यूटी देने, लंबित एरियर का भुगतान, कर्मचारियों का वेतन नियमित रूप से माह के प्रथम सप्ताह में भुगतान करने, दशहरा, दिवाली बोनस और प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने, शासनादेश के अनुसार 2008 से एसीपी का लाभ देने, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अवमुक्त कराने के लिए ली गई धनराशि का समायोजन, एजीएम, वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी, स्टेशन प्रभारी, लिपिक, परिचालक आदि पदों को पदोन्नति से भरने, धारचूला में प्रशासन और निगम प्रबंधन की ओर से चालक और परिचालक की सुरक्षा किए जाने, विवाह आदि पर अग्रिम जमा कराए गए धनराशि का भुगतान कराने सहित कई मांगें उठाई।
बैठक में सर्वसम्मति से नंदन भट्ट को शाखा मंत्री मनोनीत किया गया। इस मौके पर नरेंद्र कुमार, राजेंद्र फर्त्याल, कैलाश मुरारी, सतीश पांडेय, मधुसूदन जोशी, जगदीश जोशी, भुवन त्रिपाठी, नरेश सिंह करायत, गोविंदी देवी, गोपाल महर, ईश्वरी नाथ, शिवकांत वाजपेयी आदि ने विचार रखे।