{"_id":"5972406c4f1c1ba6088b480c","slug":"181500659820-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम मोटर मार्ग निर्माण की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम मोटर मार्ग निर्माण की जांच की मांग
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
डांडा, ककनई, बुडम, साल, टांण एवं मीडार के ग्रामीणों ने सूखीढांग-डांडा-मीडार (एसडीएम) मार्ग निर्माण में अनियमितता और सड़क की आड़ में पेड़ों के अवैध कटान का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। इस बाबत क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों एवं संस्थाओं नेे मुख्यमंत्री त्रिवेेंद्र रावत को शिकायती पत्र भेजा है।
डांडा-ककनई-बुडम जनसेवा समिति के अध्यक्ष पवन महरा, डांडा मल्ली की प्रधान खष्टी देवी, जमन सिंह महरा आदि का कहना है कि अभिलेखों में एसडीएम मार्ग से डांडा और ककनई गांव को भी सड़क से जोड़ा जाना दर्शाया गया है, जबकि कार्यदायी विभाग ने इन दोनों गांव को सड़क सुविधा से न जोड़कर मनमर्जी से सड़क का एलायमेंट बदल दिया है। इतना ही नहीं सड़क निर्माण के नाम पर सड़क से लगे क्षेत्र के जंगलों में काफी पेड़ों का अवैध कटान कर वारे-न्यारे किए गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से सड़क निर्माण में बरती गई अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच कराने का आग्रह किया है। शिकायती पत्र में कुंदन सिंह, श्याम सिंह, मनोज बोहरा, धर्मेंद्र महरा, तेज सिंह महरा, प्रेम सिंह बोहरा, इंद्र भंडारी, हीरा देवी आदि के हस्ताक्षर हैं।