{"_id":"5c38d355bdec22737361a7d8","slug":"171547227989-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमोड़ी में मौन पालन प्रशिक्षण का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमोड़ी में मौन पालन प्रशिक्षण का समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर अमोड़ी में उद्यान विभाग की ओर से सात दिनी मौन पालन प्रशिक्षण का समापन हो गया है। इस दौरान काश्तकारों को मौन पालन करने की जानकारी दी गई। अमोड़ी, छतकोट, दुधौरी आदि गांवों के 25 से अधिक काश्तकारों ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। जिला उद्यान अधिकारी एनके आर्या ने बताया कि अमोड़ी क्षेत्र की जलवायु मौन पालन के लिए सबसे अधिक उपयोगी है।
उन्होंने काश्तकारों से अधिक से अधिक मौन पालन कर रोजगार अपनाने की अपील की। मास्टर टेनर हरीश जोशी ने जैविक और अजैविक विधि से मौन पालन करने की विधि बताईं। उन्होंने कहा कि मौन पालन कोई भी व्यक्ति कर सकता है। वहां सचल दल की निधि जोशी, भैरव दत्त, स्वरूप सिंह, दुर्गा दत्त, उमा शंकर भट्ट, कृष्णा चंद्र, राम सिंह, केदार सिंह, मोहन चंद्र, नवीन राम, राजेंद्र राम, प्रकाश राम आदि थेे। ब्यूरो