{"_id":"5c226548bdec2256e37bc4e9","slug":"171545758024-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में अटल आयुष्मान योजना का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में अटल आयुष्मान योजना का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला अस्पताल में मंगलवार को अटल आयुष्मान योजना का शुभारंभ जिलाधिकारी एसएन पांडेय ने किया। कार्यक्रम में अटल आयुष्मान योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। बताया गया कि इसके तहत अब मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभार्थियों को भी शामिल कर लिया गया है।
जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना को गरीब वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी बताया तथा योजना का लाभ प्रत्येक जरूरत मंद व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम में बताया गया कि आयुष्मान योजना के तहत अभी तक 2011 की जनगणना के आधार पर जिले के 12854 परिवारों का चयन किया गया था। इसमें से 9829 परिवार ही मौजूद पाए गए। अब अटल आयुष्मान योजना के तहत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा के लाभार्थियों को भी शामिल किया जा रहा है। इसके अलावा यू हेल्थ कार्ड के लाभार्थियों को भी आयुष्मान योजना में शामिल कर लिया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरपी खंडूरी, एसीएमओ डॉ.कुलदीप सिंह यादव, प्रभारी सीएमएस डॉ. एचएस ऐरी, निश्चेतक वेंकटेश द्विवेदी, फार्मासिस्ट विष्णुगिरि गोस्वामी के अलावा विधायक प्रतिनिधि कैलाश अधिकारी, मुकेश कुलखुड़िया, गोविंद सामंत, गिरीश जोशी, मोहन अधिकारी, मुकेश महराना, ललित मोहन पांडेय सहित अस्पताल का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।