फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   कांस्य पदक विजेता ईश्वरी का घर पहुंचने पर सम्मान

कांस्य पदक विजेता ईश्वरी का घर पहुंचने पर सम्मान

Sat, 15 Dec 2018 10:55 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
कांस्य पदक विजेता ईश्वरी का घर पहुंचने पर सम्मान
बनबसा (चंपावत)। कामनवेल्थ गेम की कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक लाने वाली ईश्वरी जोशी शुक्रवार रात अपने घर पचपकरिया पहुंचीं। बनबसा पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने उसका जोरदार स्वागत किया। बनबसा की लाडली ने 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक साउथ अफ्रीका में हुए 9वीं कामनवेल्थ गेम में देश का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन


शुक्रवार रात ईश्वरी की प्रतीक्षा में परिजन और लोग एनएचएआई किनारे खड़े थे। पुत्री के बनबसा पहुंचने पर माता-पिता ने उसे गले लगा लिया। मां की खुशी में आंखें भर आई। इस दौरान ईश्वरी का पचपकरिया पहुंचकर विधायक कैलाश गहतोड़ी, विधायक प्रतिनिधि महेश मुरारी, हरीश हैसियत, हेमा जोशी, दीपक चंद रजवार, सुनीता मुरारी, मनोज मित्तल, मोनू ठाकुर आदि के अलावा ग्रामीणों और पड़ोसियों ने जोरदार स्वागत किया। विधायक ने उसे हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


बता दें कि साउथ अफ्रीका के डरबन में 2 दिसंबर को ईश्वरी ने कामनवेल्थ गेम की कराटे प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। ईश्वरी कामनवेल्थ गेम में पदक प्राप्त करने वाली चंपावत जिले की पहली खिलाड़ी बनी हैं। उन्होंने इससे पहले आस्ट्रिया और दुबई में आयोजित विश्व कराटे प्रतियोगिता में भी देश का प्रतिनिधित्व किया था। उनके पिता मोहन चंद्र जोशी सेना से अवकाश प्राप्त हैं, वह एनएसजी में ब्लैक कमांडो भी रह चुके हैं, जबकि मां कमलेश जोशी उर्फ उर्मिला गृहणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कराटे में ही कुछ करने की इच्छा है : ईश्वरी
बनबसा (चंपावत)। कॉमनवेल्थ गेम की कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त करने वाली ईश्वरी जोशी कराटे को ही अपना कॅरियर बनाना चाहती हैं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि फिलहाल वह रजौरी (दिल्ली) स्थित मानसरोवर में अपना जिम चलाती हैं।


कराटे में ही देश के लिए कुछ अच्छा करना चाहती हैं। उसने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक किया है, वह एमकॉम की पढ़ाई कर रही हैं। उसे सरकारी नौकरी की तलाश है। पूछने पर उसने बताया कि उसके मन में उत्तराखंड के लिए भी कुछ करने की इच्छा है। समय-समय पर वह नई पीढ़ी के युवकों और युवतियों को कराटे में प्रशिक्षित करना चाहती है। ईश्वरी का मानना है कि कराटे जैसी विधा युवतियों के लिए आत्मरक्षा का उन्नत साधन बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed