{"_id":"5b26aad34f1c1bf66e8b8a69","slug":"171529260755-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरलचौड़ मैदान में मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरलचौड़ मैदान में मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिले में 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। रविवार को पतंजलि योग पीठ की जिला इकाई की बैठक में तय किया गया कि इस बार भी योग दिवस का आयोजन गोरलचौड़ मैदान में किया जाएगा। बताया गया कि उस दिन बरसात होती है तो गोरलचौड़ मैदान के समीप स्थित वन पंचायत सभागार में योग दिवस मनाया जाएगा।
योग समिति के जिला प्रभारी लोकमणी पंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में योग प्रचार प्रसार के लिए शिविरों के आयोजन के विषय में चर्चा की गई। बैठक में हरीश भट्ट ने 23 से 27 जून तक लगने वाले विभिन्न शिविर की जानकारी दी। बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में स्कूली छात्रों के अलावा एसएसबी, सेना, पुलिस और अधिकारी कर्मचारियों की ओर से प्रतिभाग किया जाएगा। बैठक में डॉ.डीडी जोशी, डॉ.बीसी जोशी, डॉ.मदन सिंह पाल, इंद्र सिंह बोरा, मदन सिंह महर, नारायण गड़कोटी, जेडी भट्ट, नारायण राम, हरीश भट्ट, राजेंद्र गहतोड़ी, बीडी फुलारा, दीपा धामी, चंद्रकला सौन, रमा पांडेय, रेनू जोशी, मणिप्रभा तिवारी आदि ने विचार रखे।