{"_id":"5b070d764f1c1ba16e8b4783","slug":"171527188854-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में कैश की कमी का सिलसिला जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में कैश की कमी का सिलसिला जारी
Updated Fri, 25 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। कैश की कमी बदस्तूर जारी है। जिला सहकारी बैंक ग्राहकों को अधिकतम दस हजार रुपये दे पा रहा है। जिससे लोगों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले पा रही है। उधर एटीएम के हाल बुरे हैं। यहां स्थित 14 एटीएम में से सिर्फ दो में ही धनराशि निकल पा रही है। शाखा प्रबंधक गजेंद्र राणा ने बताया कि कैश की कमी से ग्राहकों को दी जाने वाली रकम सीमित कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बैंक के पास 22 लाख रुपये की रकम शेष है। उन्होंने बताया कि नैनीताल बैंक और कूर्मांचल बैंक से एक दिन छोड़ कर पांच-पांच लाख रुपये मिल रहे हैं। जिससे किसी तरह से काम चलाया जा रहा है। जिला मुख्यालय में स्थित 14 एटीएम में से बृहस्पतिवार को बैंक आफ बड़ौदा और केनरा बैंक से ही रकम मिल सकी। जिससे लोगों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
आज शाम बैंक में पहुंचेंगे 29 करोड़ रुपये
चंपावत। भारतीय स्टेट बैंक को 29 करोड़ रुपये की धनराशि मिलेगी। बैंक को ये राशि रिजर्व बैंक ने दी है। रुपयों की खेप शुक्रवार की शाम को यहां पहुंचेगी। अलबत्ता ग्राहकों को ये राशि सोमवार से दी जाएगी। मुख्य प्रबंधक एनआर जौहरी ने बताया कि 29 करोड़ रुपये लालकुंआ पहुंच चुके हैं। रकम लेने को टीम यहां से रवाना हो गई है। उन्होंने बताया कि धनराशि शुक्रवार तक यहां पहुंच जाएगी। बता दें कि एसबीआई ने तीन माह पूर्व रिजर्व बैंक से दो सौ करोड़ रुपये की मांग की थी। इसके सापेक्ष बैंक को 29 करोड़ रुपये ही मिल पा रहे हैं।