फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   महेंद्रनगर में विप्लव गुट का बंद बेअसर

महेंद्रनगर में विप्लव गुट का बंद बेअसर

Sat, 05 May 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रनगर में विप्लव गुट का बंद बेअसर

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी विप्लव गुट ने ओली सरकार की नीतियों के खिलाफ एक दिनी नेपाल बंद का आह्वान किया था। बनबसा सीमा स्थित नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में बंद बेअसर रहा। सुबह के समय भारतीय प्रशासन ने सुरक्षा के तहत भारतीय वाहनों के नेपाल जाने पर पाबंदी लगाई थी, लेकिन नेपाल प्रशासन द्वारा सुरक्षा मुहैया कराने के आश्वासन पर इस सीमा पर दोनों देशों के बीच वाहनों का संचालन सुचारु रहा।


नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी विप्लव गुट ने नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार पर भ्रष्टाचार, कालाबाजारी, राष्ट्रविरोधी और तानाशाही सरकार होने का आरोप लगाते हुए एक दिनी बंद का ऐलान किया था। कंचनपुर जिले में विप्लव गुट के प्रभारी डीडी पांडेय के नेतृत्व में बंद बेअसर रहा। महेंद्रनगर बाजार आधा खुला रहा। वाहनों का संचालन नेपाल भारत के बीच पूर्व की तरह सुचारु रहा, लेकिन नेपाल के दूरदराज से वाहनों के महेंद्रनगर नहीं पहुंचने से बनबसा सीमा पर चहल पहल में आंशिक कमी रही। बनबसा का कारोबार भी अन्य दिनों की अपेक्षा बीस प्रतिशत प्रभावित रहा। सीओ राजन सिंह रौतेला ने बताया कि सीमा पर दोनों देशों का प्रशासन बंद के चलते सतर्क था। बैराज चौकी प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह खड़ायत ने बताया कि सीमा पर आवाजाही पूर्व की तरह शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन



नेपाली भूभाग पर अतिक्रमण का आरोप
बनबसा (चंपावत)। नेपाल के कंचनपुर जिले की पुनर्वास नगरपालिका 9 के बीच बिचफाटा नामक स्थान पर विगत सप्ताह एसएसबी द्वारा सुरक्षा सोलर फैंसिंग लगाने का नेपाली नागरिकों ने विरोध किया है। उन्होंने भारत पर नेपाली भूभाग पर अतिक्रमण करने एवं इस मामले पर नेपाली प्रधानमंत्री पर चुप्पी साधने का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में 3 मई को पूर्व मंत्री लेखराज भट्ट (नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी केंद्र के प्रदेश प्रभारी) के नेतृत्व में नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को ज्ञापन दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



जूलाघाट में भी बंद बेअसर
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेकपा माओवादी विप्लव गुट द्वारा आहूत नेपाल बंद का जूलाघाट बेअसर रहा। यहां बाजार रोज की तरह खुला और कारोबारी गतिविधियां हुई। जूलाघाट बस पार्क से बैतड़ी के गोठलापानी के लिए पहले की तरह वाहनों का संचालन हुआ। भारत से नेपाल के बैतड़ी के लिए रोजाना की तरह खाद्यान्न आदि सामग्री की आपूर्ति हुई। सीमा के दोनों ओर बेरोकटोक कारोबारी गतिविधियां संचालित हुई। व्यापारियों के साथ ही आम जनमानस ने भी बंद से दूरी बनाए रखी। जूलाघाट के थाना प्रभारी चक्रदेव पांडे ने बताया कि आहूत बंद को देखते हुए एहतियातन बस पार्क के पास पुलिस बल तैनात किया गया था। क्षेत्र में कहीं से भी बंद को लेकर कोई अप्रिय घटना प्रकाश में नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed