{"_id":"5ac507144f1c1bf5618b57a6","slug":"171522861844-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रांतीय पदाधिकारी 10 को करेंगे चंपावत का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रांतीय पदाधिकारी 10 को करेंगे चंपावत का दौरा
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की ओर से वर्तमान में कर्मचारियों को जागरूक किए जाने के लिए प्रदेश भर में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत प्रांतीय पदाधिकारी 10 अप्रैल को जिला मुख्यालय का दौरा कर कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श करेंगे। महासंघ के जिलाध्यक्ष ईश्वरी दत्त गहतोड़ी और महामंत्री कमल सिंह बिष्ट ने बताया कि 10 अप्रैल को विकास भवन सभागार में सुबह 11 बजे से प्रांतीय कार्यकारिणी का जन जागरण अभियान चलेगा। जिसमें शासन स्तर पर लंबित मांगों के निराकरण के लिए भावी आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होंने महासंघ के सभी सदस्यों से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने की अपील की है।