{"_id":"5a5a3e034f1c1be2408b49e5","slug":"171515863555-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश द्वार में नाली का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश द्वार में नाली का निर्माण शुरू
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में रोडवेज बस स्टेशन निर्माण की कवायद जोरों पर चल रही है। निकासी द्वार के बाद प्रवेश द्वार में नाली का निर्माण शुरू हो गया है। इसके अलावा चहारदीवारी और शौचालय निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है।
एडीएम हेमंत वर्मा द्वारा प्रत्येक दिन निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया जा रहा है। स्टेशन के प्रवेश द्वार को चौड़ा बनाने तथा द्वार में ह्यूम पाइप बिछाने के लिए जेसीबी की सहायता से नाली का खुदान किया गया। स्टेशन परिसर में चल रहे समतलीकरण कार्य में आपदा प्रबंधन के लिए क्रय की गई खराब क्रेन आड़े आ रही है। वर्षों से खराब चल रही भारी भरकम क्रेन को निर्माणाधीन रोडवेज स्टेशन के बीचोंबीच में खड़ा किया गया था, जो अब तक भी यथावत है।
इससे रोडवेज बस स्टेशन के निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। एडीएम के अनुसार क्रेन को यहां से हटाने और उसके रखरखाव की जिम्मेदारी पुलिस विभाग को सौंपी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही क्रेन को अन्यत्र शिफ्ट कर दिया जाएगा।