फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सेंट फ्रांसिस स्कूल में हर्षोल्लास से मना क्रिसमस डे कार्यक्रम

सेंट फ्रांसिस स्कूल में हर्षोल्लास से मना क्रिसमस डे कार्यक्रम

Sat, 23 Dec 2017 10:49 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
सेंट फ्रांसिस स्कूल में हर्षोल्लास से मना क्रिसमस डे कार्यक्रम

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सेंट फ्रांसिस स्कूल में शनिवार को क्रिसमस-डे आयोजित हुआ। बच्चों ने प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित कई कार्यक्रम पेश किए। वहीं सेंटा क्लाज ने बच्चों को उपहार बांटकर प्रेम का संदेश दिया।


विद्यालय में प्रभु यीशु का जन्म दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विशिष्ट अतिथि सेंट जेवियर चर्च के फादर निकोलस रूंडा ने प्रार्थनाओं के साथ बच्चों को क्रिसमस का संदेश दिया। बच्चों ने क्रिसमस ड्रामा, क्रिसमस झांकियों की मनमोहक प्रस्तुति पेश की। प्रधानाचार्य ब्रदर मारियादास एवं प्रबंधक ब्रदर सोजन ने कहा कि प्रभु यीशु ने मनुष्य के रूप में जन्म लेकर मानव को बुराई की राह त्याग कर अच्छाई के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा काफी संख्या में अभिभावक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed