फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   उपनल कर्मियों ने किया प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार 8 से

उपनल कर्मियों ने किया प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार 8 से

Fri, 03 Nov 2017 10:51 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
उपनल कर्मियों ने किया प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार 8 से

विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में तैनात उपनल कर्मचारियों ने लंबे समय से वेतन न मिलने पर नाराजगी प्रकट करते हुए शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.आरके जोशी को ज्ञापन सौंपकर वेतन का भुगतान शीघ्र नहीं होने पर आठ नवंबर से कार्य बहिष्कार पर जाने की चेतावनी भी दी है।


अस्पताल में तैनात कुल 14 उपनल कर्मियों का कहना है कि मई 2016 से कार्यरत होने के बावजूद उन्हें केवल तीन माह के वेतन का ही भुगतान हुआ है। वेतन नहीं मिलने के बाद भी कर्मचारी 24 घंटा आपातकालीन सेवा दे रहे हैं। जबकि कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब चल रही है। न खाने को पैसा है और न ही बच्चों की फीस भरने का, यहां तक कि कमरे का किराया भी नहीं दे पा रहे हैं। ज्ञापन देने और प्रदर्शन करने वालों में पीतांबर दत्त, भैरव दत्त, निर्मल दत्त, विनोद कुमार, पंकज कुमार, कमल, नीलावती, विशाल पवार, घनश्याम जोशी आदि उपनल कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed