{"_id":"59a99a344f1c1b16278b4c8d","slug":"171504287284-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर पावर स्टेशन में हिंदी पखवाडा़ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर पावर स्टेशन में हिंदी पखवाडा़ शुरू
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ हो गया। पावर स्टेशन के प्रमुख मुख्य अभियंता विद्युत अमिताभ झा ने दीप जलाकर पखवाड़े का शुभारंभ किया।
मानव संसाधन विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक आनंद कुमार टेम्भरे ने हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया। बताया कि 1 से 15 सितंबर तक हिंदी पखवाड़े के दौरान कर्मियों, परिजनों और स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। हिंदी भाषियों के अलावा अहिंदी भाषी कर्मियों के लिए भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। पुरस्कार वितरण के साथ पखवाड़े का समापन 15 सितंबर को होगा। संचालन सहायक प्रबंधक राजभाषा इंदु जोशी ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ प्रबंधक वित्त एनके गुप्ता, बिनय कुमार, वरिष्ठ उपमुख्य चिकित्साधिकारी ज्योतिर्मय जैन के अलावा अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।