फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पॉलीटेक्निक भवन निर्माण जल्द पूरा करने की मांग

पॉलीटेक्निक भवन निर्माण जल्द पूरा करने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक भवन निर्माण जल्द पूरा करने की मांग
चंपावत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पॉलीटेक्निक भवन का निर्माण कार्य जल्द कराने की मांग को लेकर डीएम रणवीर सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि 2014 में सेट्यूड़ा के चौड़ासेठी गांव में पॉलीटेक्निक कॉलेज के भवन निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव पांडेय ने बताया कि भवन का निर्माण शुरू हुए पांच साल से अधिक समय हो गया है।
विज्ञापन


अब तक 50 फीसदी कार्य भी पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि पॉलीटेक्निक कॉलेज का अपना भवन नहीं होने से कॉलेज को नगर पालिका के भवन में चलाया जा रहा है। कहा कि जगह कम होने के कारण छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर भवन निर्माण में तेजी से कार्य करवाने की मांग की। वहां हेम जोशी, कैलाश नाथ, शंकर जोशी, पूरन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed