{"_id":"5c27aa75bdec2256a931c349","slug":"161546103413-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायनगर चौड़ी में पानी की किल्लत, आंदोलन की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायनगर चौड़ी में पानी की किल्लत, आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। शहर से लगी ग्राम पंचायत रायनगर चौड़ी में 15 दिनों से पेयजल संकट पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने शीघ्र पेयजल व्यवस्था सुचारु नहीं होने पर खाली बर्तनों के साथ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
मनोरमा राय, निर्मला, ज्योति, शांति, भवानी, राजेंद्र, सावित्री, रमेश, भुवन दीपक आदि का कहना है कि यहां कई नलों में बीते 15 दिनों से पानी की एक बूंद नहीं टपकी है। लोगों का कहना है कि जल संस्थान से कई बार पानी की आपूर्ति करने की मांग भी की गई लेकिन हालात सामान्य नहीं हो सके। ग्रामीणों ने जल्द पेयजल आपूर्ति सामान्य नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
इधर जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि पेयजल लाइन में फॉल्ट आने से स्रोत से मुख्य टैंक तक बहुत कम पानी पहुंच पा रहा है। लाइन में आई खामी को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।