{"_id":"5bbb9d2f867a55282702a892","slug":"161539022127-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता सेनानी स्मारक में लगेंगी चार लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता सेनानी स्मारक में लगेंगी चार लाइटें
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। सेनानियों के गांव धुरा के दौरे पर गए कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्माणी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक में सांसद प्रदीप टम्टा के जरिए चार लाइटें लगाई जाएंगी। उन्हाेंने सातों सेनानियों पंडित रामचंद्र चौड़ाकोटी, बेनीराम, पदमादत्त, जयदत्त चौड़ाकोटी, चूड़ामणि जोशी, चिंतामणि जोशी और बची सिंह राना की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी ने कहा कि 2013 में बने स्मारक में प्रकाश की व्यवस्था के लिए लंबे समय से आवाज उठाने के बावजूद आज तक किसी सरकार ने कोई प्रयास नहीं किया। वहां पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, ललित फर्स्वाण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम देव, महामंत्री जसवंत बसेड़ा, हरगोविंद बोहरा, हरीश भट्ट, पूरन पडियार, अनिल चौधरी, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। सेनानी परिवार के बृजमोहन चौड़ाकोटी, नारायण चौड़ाकोटी, कैप्टन त्रिलोक जोशी, हर सिंह राना, विद्या जोशी, श्यामदत्त जोशी, प्रधान लक्ष्मी देवी, राजेंद्र सिंह, रघुवर चौड़ाकोटी आदि ने स्वागत किया।