{"_id":"5ae4af094f1c1b61098b6c1a","slug":"161524936457-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज ब्यानधूरा सेउठकर तलियाबांज पहुंचेगा ऐडी देवता का डोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज ब्यानधूरा सेउठकर तलियाबांज पहुंचेगा ऐडी देवता का डोला
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सुप्रसिद्ध श्री ऐड़ी देवता का डोला बैसाख पूर्णिमा पर रविवार को ब्यानधूरा मंदिर से उठकर तलियाबांज स्थित मंदिर में पहुंचेगा। इस मौके पर मंदिर में अखंड जागरण व सदेव डांगरों द्वारा लोगों को आशीर्वाद दिया जाएगा। छह माह तक तलियाबांज मंदिर में रहने के बाद ऐड़ी देवता का डोला कार्तिक पूर्णिमा को फिर ब्यानधूरा मंदिर में स्थापित होगा।
श्री ब्यानधूरा मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष पं. शंकर दत्त जोशी ने बताया कि रविवार की सुबह डोले में रखी श्री ऐड़ी देव पंचनाम देवों की प्रतिमाओं की विधि-विधान से स्नान कराकर मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद पुजारियों के मार्ग दर्शन में ऐड़ी देवता के छड़ीदारों द्वारा कठौल, पाटली, अमगड़ी, मथियाबांज होते हुए करीब पंद्रह कि लोमीटर नंगे पैर पैदल चलकर डोले को तलियाबांज स्थित मंदिर में पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मौके पर तलियाबांज मंदिर में अखंड रात्रि जागरण के साथ ही दो दिवसीय मेला होगा। मंदिर समिति के आचार्य भुवन जोशी, शंकर जोशी, रवि जोशी, प्रेम बल्लभ जोशी, पं. मोहन जोशी, महेश जोशी, हरीश जोशी, कांतिबल्लभ जोशी, विष्णु दत्त जोशी, सतपाल जोशी आदि मेले की तैयारी में जुटे हैं।